Breaking News
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज

सीरीज 1-1 पर अटकी, टीम इंडिया आज बढ़त के इरादे से मैदान में उतरेगी

नई दिल्ली। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। आज कैरारा ओवल (क्वींसलैंड) में होने वाला चौथा टी-20 मुकाबला सीरीज की दिशा तय कर सकता है। तीन मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और टीम इंडिया इस मैच में जीत के साथ 2-1 की बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरने को तैयार है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा।

गिल की फॉर्म पर नज़र

इस दौरे पर शुभमन गिल की फॉर्म सुर्खियों में है। कई मौकों पर शुरुआत मिलने के बाद भी वह बड़ी पारी में कनवर्ट नहीं कर पा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर गिल इस मुकाबले में सेट होकर खेल पाए, तो इससे उनका आत्मविश्वास भी लौटेगा, खासतौर से तब… जब अगले सप्ताह से उन्हें लाल गेंद क्रिकेट में भी उतरना है।

अभिषेक और सूर्या टीम की उम्मीद

वहीं टी-20 नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार प्रभाव छोड़ रहे हैं। भारत की आक्रामक शुरुआत एक बार फिर उन्हीं से उम्मीद की जा रही है। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पाकिस्तान और तीसरे मैच में अपनी लय में नजर आए। अब वे इस मैच में एक बड़ी पारी के साथ सीरीज भारत के पलड़े में झुकाने की कोशिश करेंगे।

गेंदबाजी में अर्शदीप की एंट्री से मजबूती

अर्शदीप सिंह की वापसी भारतीय बॉलिंग अटैक को बैलेंस दे रही है। कुलदीप यादव टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टीम से जुड़ चुके हैं, ऐसे में वाशिंगटन सुंदर भारत के लिए X-फैक्टर साबित हो सकते हैं। पिछले मैच में 23 गेंदों पर उनका 49* टीम को जीत दिलाने में निर्णायक रहा।

ऑस्ट्रेलिया की दिक्कतें बढ़ी

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया फुल स्ट्रेंथ में नहीं है। जोश हेजलवुड पहले ही बाहर थे और अब ट्रेविस हेड भी टीम से उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में कप्तान मार्श को ओपनिंग में मैथ्यू शॉर्ट पर भरोसा करना पड़ सकता है। गेंदबाजी में भी शॉन एबॉट की खराब फॉर्म चिंता है, इसलिए बदलाव की संभावना है।

मुकाबले से जुडी अहम जानकारियां–

मुकाबला: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, चौथा टी-20

तारीख: 06 नवंबर (गुरुवार)

स्थान: कैरारा ओवल (क्वींसलैंड)

समय: 1:45 PM (IST)

टॉस: 1:15 PM (IST)

लाइव टेलीकास्ट: Star Sports Network

लाइव स्ट्रीमिंग: जियो-सिनेमा / जियो हॉटस्टार ऐप

Back To Top