Breaking News
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त

देवभूमि के हीरो हैं पदक विजेता – रेखा आर्या

देवभूमि के हीरो हैं पदक विजेता – रेखा आर्या

देहरादून। नेशनल गेम्स में लॉन्ग बाल और रोइंग प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को खेल मंत्री रेखा आर्या ने बधाई दी है।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज का दिन भी हमारे खिलाड़ियों के हुनर के चलते बहुत शानदार रहा है उत्तराखंड ने लॉन बॉल्स स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।उत्तराखंड ने नेशनल गेम्स में पहली बार लॉन बॉल्स में हिस्सा लिया और पहली बार में ही गोल्ड पर कब्जा जमाया है। यह गोल्ड उत्कृष्ट द्विवेदी ने दिलाया है।

खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को लॉन बॉल्स में 1 गोल्ड मेडल ही नहीं, बल्कि 2 ब्रॉन्ज मेडल भी मिले हैं। उत्तराखंड की ओर से लॉन बॉल टीम इवेंट पुरुष में देहरादून के उत्सव और अभिषेक की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इसके अलावा महिला अंडर 25 सिंगल में चंद्र योगिता ने भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। गोल्ड मेडल जीतने वाले उत्कृष्ट द्विवेदी रुद्रपुर से ताल्लुक रखते हैं। वो चमोली जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेंद्र नाथ द्विवेदी के बेटे हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उधर टिहरी में चल रही रोइंग में नवदीप सिंह ने पुरुषों की सिंगल स्कल इवेंट में सिल्वर जीता है, जबकि रवि, सौरव कुमार,नीरज और आशीष गोलियान ने पुरुषों की कॉक्सलेस फोर टीम इवेंट में सिल्वर हासिल किया है। जसवीर सिंह और हरिंदर सिंह पुरुषों की कॉक्सलेस पेयर इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों का आने वाले इवेंट्स में प्रदर्शन और बेहतर होगा। पदक तालिका में अपनी देवभूमि बहुत सम्मानजनक स्थान हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top