Breaking News
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज

अल्मोड़ा के चुनावी समर में उतरी मंत्री रेखा आर्या

अल्मोड़ा के चुनावी समर में उतरी मंत्री रेखा आर्या

मेयर पद के प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो और जनसभा की

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के नगर निगम बनने के बाद पहली बार हो रहे चुनावी समर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी दस्तक दी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा की गलियों में वोट मांगे और एक जनसभा को भी संबोधित किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने माल रोड से शुरू करके कई गलियों और बाजारों में रोड शो किया और भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन की अपील की। इसके बाद राजपुर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नगर पालिका में कांग्रेस को वोट देकर जनता ने देख लिया है कि उनका कोई विकास कांग्रेस पार्टी नहीं करने वाली है। अभी तक अल्मोड़ा में सीवर लाइन की समस्या का भी समाधान कांग्रेस नहीं कर पाई। भाजपा विकासवादी पार्टी है और कांग्रेस को परिवारवाद से आगे कुछ नहीं सूझता।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए जिन सुख सुविधाओं और अधिकारों की कल्पना की थी, उन्हें मोदी सरकार ने साकार करने का काम किया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, विनीत बिष्ट , कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, सिकंदर पवार, बिट्टू कर्नाटक आदि मौजूद रहे।

खेल मंत्री ने सुनी मन की बात

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा नगर निगम मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार अजय वर्मा के माल रोड स्थित चुनाव कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात एपिसोड सुना। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का यह 118वां एपिसोड इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि आगामी 26 जनवरी को हमारा गणतंत्र अपने 75 साल पूरे करने जा रहा है। हम सब संविधान सभा में शामिल रहे विद्वानों को नमन करते हैं, जिन्होंने विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान देश को दिया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री ने असम के ग्रामीणों से जुड़ा एक प्रेरक प्रसंग सुनाया, जिससे हम सब भी सीख ले सकते हैं। हमेशा की तरह मन की बात का यह एपिसोड भी उमंग, उत्साह और प्रेरणा का संचार करने वाला रहा।

राष्ट्रीय खेलों के लिए स्टेडियम को सजाने के निर्देश

खेल मंत्री रेखा आर्य ने रविवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। यहां पर 38वें राष्ट्रीय खेलों की योगासन प्रतियोगिता का आयोजन होना है। खेल मंत्री ने अधिकारियों से तैयारी के बारे में पूछा और उन्हें स्टेडियम के बाहर और अंदर राष्ट्रीय खेलों से जुड़े प्रतीक लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उप खेल निदेशक शक्ति सिंह के साथ खिलाड़ियों के आगमन, ठहरने और रहने खाने की समुचित व्यवस्था करने पर चर्चा की और सभी इंतजाम चाकचौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होने स्टेडियम में मौजूद खिलाडियों से भी परिचय प्राप्त किया। यहां बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top