Breaking News
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश

कियारा-ऋतिक की रोमांटिक केमिस्ट्री से सजा ‘वॉर 2′ का पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज

कियारा-ऋतिक की रोमांटिक केमिस्ट्री से सजा ‘वॉर 2′ का पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज

यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ का पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज हो चुका है, जिसमें कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन की जोड़ी ने रोमांस का तड़का लगाया है। इस गाने ने रिलीज होते ही दर्शकों के दिल जीत लिए हैं और सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

ऋतिक-कियारा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान
गाने में कियारा और ऋतिक का ग्लैमरस और रोमांटिक अंदाज़ बेहद आकर्षक है। दोनों कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री को बड़े ही दिलकश अंदाज में दिखाया गया है। गाने में समुद्र तट पर फिल्माए गए दृश्य, कियारा का स्टाइलिश बिकिनी लुक और ऋतिक का चार्म, युवाओं को खूब लुभा रहा है।

अरिजीत सिंह और निकिता गांधी की जादुई आवाज
‘आवां जावां’ को अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है। इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जबकि प्रीतम ने इसका संगीत तैयार किया है। YRF स्टूडियो के बैनर तले रिलीज़ यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। कियारा ने इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जहां फैन्स न सिर्फ गाने की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

‘वॉर 2’ से जुड़ी बड़ी उम्मीदें
‘वॉर 2’ अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यशराज की स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है, जो 2019 में आई सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है। एक्शन और थ्रिल से भरपूर यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार फिल्म में ऋतिक और कियारा के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top