Breaking News
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण समेत प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक सोमवार शाम तक भराड़ीसैंण पहुंचेंगे। सत्र के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों की जिम्मेदारी संभालने के लिए अधिकारी और कर्मचारी रविवार को ही गैरसैंण पहुंच गए हैं।

दो दिवसीय विधानसभा सत्र के दौरान सरकार करीब 7 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा विभिन्न विधेयकों और सरकारी विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी में सरकार

विधानसभा सत्र को देखते हुए धामी सरकार ने विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले सवालों का तथ्यात्मक जवाब देने की रणनीति तैयार की है। वहीं, विपक्ष प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस ने 27 अक्टूबर को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक सदन के भीतर भी विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

विधायकों ने पूछे 430 से अधिक सवाल

सत्र के लिए अब तक विधायकों की ओर से 430 से अधिक प्रश्न विधानसभा सचिवालय को भेजे जा चुके हैं। हालांकि, पहले दिन दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस कारण प्रश्नकाल नहीं होगा। भोजनावकाश के बाद सरकार अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी।

विधानसभा सचिव ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सत्र के सुचारु संचालन के लिए विधानसभा सचिव हेम पंत ने भराड़ीसैंण पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उनके साथ विधानसभा सचिवालय के कई अधिकारी भी वहां पहुंच चुके हैं। सोमवार को मंत्रियों, विधायकों और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के गैरसैंण पहुंचने के साथ ही सत्र से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

दो दिन के इस सत्र में अनुपूरक बजट, विधायी कार्यवाही और प्रदेश के प्रमुख मुद्दों पर सत्ता पक्ष तथा विपक्ष की भूमिका पर सभी की नजरें रहेंगी।

Back To Top