Breaking News
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

‘डेमन स्लेयर’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

‘डेमन स्लेयर’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

भारत में हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्मों और जापानी एनिमे सीरीज का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। खासकर एनिमे फिल्मों का दर्शकों के बीच एक अलग ही फैनबेस तैयार हो चुका है। इसी कड़ी में हाल ही में रिलीज हुई जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। महज कुछ ही दिनों में यह फिल्म करोड़ों का बिज़नेस कर चुकी है और युवाओं, खासकर जेन-ज़ी (Gen Z) दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

6वें दिन का कलेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘डेमन स्लेयर’ ने रिलीज़ के 6वें दिन 3.09 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 50.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि मंगलवार को फिल्म ने 4.08 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन बुधवार को इसमें थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।

बिना प्रमोशन भी हिट

दिलचस्प बात यह है कि ‘डेमन स्लेयर’ का भारत में कोई बड़ा प्रमोशन नहीं किया गया था। इसके बावजूद फिल्म सिर्फ अपने फैनबेस की वजह से थिएटर्स में हिट साबित हो रही है। एनिमे फिल्मों का सबसे बड़ा दर्शक वर्ग युवा पीढ़ी है, जो लगातार इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दे रही है।

एक्शन और रोमांच से भरपूर

यह फिल्म अपने दमदार एक्शन और शानदार फाइट सीन्स के लिए चर्चा में है। सोशल मीडिया पर भी दर्शक लगातार इसके विजुअल्स और स्टोरीलाइन की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म न केवल भारत बल्कि अमेरिका समेत कई अन्य देशों में भी रिलीज हुई है, जहां इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

साउथ फिल्म ‘मिराय’ से मुकाबला

हालिया बॉलीवुड रिलीज़ की तुलना में ‘डेमन स्लेयर’ ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हिंदी फिल्मों का कलेक्शन जहां लाखों में सिमटकर रह गया है, वहीं यह जापानी एनिमे फिल्म करोड़ों कमा रही है। हालांकि, इसे साउथ इंडियन फिल्म ‘मिराय’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिसने बुधवार को 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

(साभार)

Back To Top