Breaking News
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी

डीपफेक वीडियो और फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत- अश्विनी वैष्णव

डीपफेक वीडियो और फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत- अश्विनी वैष्णव

अश्विनी वैष्णव बोले – डीपफेक वीडियो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण, आईटी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि फर्जी खबरें और एआई से बने डीपफेक वीडियो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने इन पर रोक लगाने और फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मंत्री वैष्णव ने कहा कि फेक न्यूज और एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो केवल झूठी जानकारी नहीं हैं, बल्कि ये लोकतांत्रिक संस्थाओं और समाज में भ्रम फैलाने वाला बड़ा खतरा हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग और समूह ऐसी सामग्री फैलाते हैं, वे भारतीय कानून का पालन नहीं करते, इसलिए उन पर कार्रवाई अनिवार्य है।

वैष्णव ने संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे द्वारा दी गई सिफारिशों की सराहना की और कहा कि समिति के सुझावों के आधार पर सरकार नए नियम तैयार कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फेक न्यूज पर नियंत्रण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच संतुलन बनाना आवश्यक है।

मंत्री ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी गेम्स पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने इसे रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध कार्यों के खिलाफ कदम उठाने से सरकार कभी पीछे नहीं हटती। इसके अलावा, कुछ टीवी चैनलों द्वारा झूठी खबरें दिखाने के आरोपों पर उन्होंने बताया कि सरकार और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया शिकायतों की जांच करते हैं और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाती है।

अंत में, वैष्णव ने फेक न्यूज और डीपफेक वीडियो के खिलाफ एक मजबूत निगरानी और नियंत्रण प्रणाली बनाने के लिए सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया।

Back To Top