Breaking News
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

कैरेबियाई देश डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की

कैरेबियाई देश डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की

नई दिल्ली। कैरेबियाई देश डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ देने की घोषणा की है। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका के लिए उनके योगदान और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनके समर्पण के लिए प्रदान किया जा रहा है।

डोमिनिका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन यह पुरस्कार 19 से 21 नवंबर तक गुयाना के जॉर्जटाउन में होने वाले भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदान करेंगे।

कोविड-19 टीके की 70,000 खुराकें भेजने पर जताई थी कृतज्ञता
फरवरी 2021 में भारत ने डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका की 70,000 कोविड-19 टीके की खुराकें भेजी थीं, जिसे डोमिनिका ने “दिल को छू लेने वाला उपहार” बताया था। इस सहायता से डोमिनिका ने अपने साथ-साथ पड़ोसी कैरेबियाई देशों की भी मदद की।

डोमिनिका के प्रधानमंत्री का बयान
डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी हमारे सच्चे साथी रहे हैं। वैश्विक स्वास्थ्य संकट के समय में उनकी एकजुटता का प्रतीक यह सम्मान है। हमारे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक मानते हुए हम उन्हें यह सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार देने पर गर्व महसूस करते हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान की पेशकश को स्वीकारते हुए जलवायु परिवर्तन और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग का संकल्प दोहराया और डोमिनिका एवं कैरेबियाई देशों के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top