Breaking News
2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद
2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद
मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित
मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन- रेखा आर्या
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन- रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट
कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान
झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये
एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये
रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा
रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा
वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व
वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व

चालान के नाम पर ₹1.20 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

चालान के नाम पर ₹1.20 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी चालान लिंक बना ठगी का जाल! एक क्लिक की गलती पड़ी भारी!

पौड़ी।  कोटद्वार में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां चालान के नाम पर एक व्यक्ति से ₹1.20 लाख की धोखाधड़ी कर ली गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 12 फरवरी 2026 की है, जब पीड़ित जीत सिंह ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक फर्जी चालान संदेश आया था। संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक करने और उसे डाउनलोड करने के बाद उनके बैंक खाते से ₹1,20,000 की राशि कट गई। इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0-32/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर और क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान आरोपी अभिषेक सोलंकी, निवासी अहमदाबाद की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गुजरात से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ने Flipkart ऐप के माध्यम से पीड़ित के खाते से धनराशि का लेन-देन किया था। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Back To Top