Breaking News
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

विश्व अल्जाइमर दिवस- दिमागी तंदुरुस्ती के लिए इन योगासनों का करें अभ्यास

विश्व अल्जाइमर दिवस- दिमागी तंदुरुस्ती के लिए इन योगासनों का करें अभ्यास

हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्ज़ाइमर दिवस (World Alzheimer’s Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को अल्ज़ाइमर जैसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी के बारे में जागरूक करना है। यह रोग धीरे-धीरे स्मृति, सोचने-समझने की क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति को प्रभावित करता है। दुनियाभर में लाखों लोग अल्ज़ाइमर से जूझ रहे हैं और विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इसके मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि अल्ज़ाइमर को नज़रअंदाज़ करना खतरनाक साबित हो सकता है। इससे बचाव के लिए हेल्दी डाइट, संतुलित जीवनशैली और नियमित योगाभ्यास बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। खासकर कुछ योगासन ऐसे हैं जो दिमाग को अधिक सक्रिय रखते हैं, एकाग्रता बढ़ाते हैं और याददाश्त को मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं वर्ल्ड अल्ज़ाइमर डे 2025 पर दिमागी शक्ति बढ़ाने वाले कुछ प्रमुख योगासनों के बारे में।

दिमागी शक्ति बढ़ाने वाले प्रमुख योगासन

1. पद्मासन
यह आसन मन को स्थिर करता है और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। नियमित अभ्यास से तनाव और चिंता कम होती है। माइग्रेन से पीड़ित लोगों के लिए भी यह योगासन लाभकारी माना जाता है।

2. वज्रासन
खाने के बाद किया जाने वाला यह आसन पाचन को सुधारता है और मानसिक सेहत पर सकारात्मक असर डालता है। घुटनों के बल बैठकर ध्यान लगाने से दिमाग को शांति और स्थिरता मिलती है।

3. प्राणायाम
प्राणायाम का अभ्यास मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाता है। इससे मानसिक स्पष्टता बढ़ती है, तनाव कम होता है और सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होती है।

4. शीर्षासन
इस आसन को योग का राजा कहा जाता है। रोजाना कुछ मिनट शीर्षासन करने से मस्तिष्क में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे स्मृति और फोकस पावर मजबूत होती है।

5. ताड़ासन
यह सरल मगर असरदार आसन शरीर और दिमाग के बीच तालमेल बनाता है। ताड़ासन तनाव को कम करता है और मानसिक शक्ति को बढ़ावा देता है।

इस तरह योगासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करके न सिर्फ अल्ज़ाइमर जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है, बल्कि दिमाग को लंबे समय तक सक्रिय और स्वस्थ भी रखा जा सकता है।

(साभार)

Back To Top