Breaking News
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

कूड़े के ढेर में मिला महिला का कटा हुआ सिर, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कूड़े के ढेर में मिला महिला का कटा हुआ सिर, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता। टॉलीगंज इलाके में कूड़े के ढेर में मिले मानव सिर के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा हैं कि कूड़े के ढेर में जिस महिला का कटा हुआ सिर मिला था, उसकी हत्या कथित तौर पर एक रिश्तेदार ने की थी। कोलकाता पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए मृतका के रिश्तेदार अतीउर रहमान लस्कर को दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर के उसके पैतृक गांव बसुलडांगा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी एक मजदूर हैं। उसने महिला की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। महिला दो साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण उपनगरीय) बिदिशा कलिता ने बताया कि महिला का कटा हुआ सिर शुक्रवार को ग्राहम रोड के पास कूड़े के ढेर में मिला था। महिला का धड़ और शरीर का निचला हिस्सा शनिवार को रीजेंट पार्क क्षेत्र में एक तालाब के पास मिला। उन्होंने बताया कि महिला रीजेंट पार्क क्षेत्र में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। वह अपने रिश्तेदार के साथ रोज काम पर जाती थी। वह भी टॉलीगंज में काम करता था। डीसीपी ने बताया कि लस्कर उसे पसंद करता था और उनके साथ प्रेम संबंध चाहता था। जब महिला ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो वह आगबबूला हो गया।

कलिता ने बताया कि एक सप्ताह पहले से वह उससे दूर रहने लगी थी, जिससे उसका गुस्सा और बढ़ गया। महिला ने उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। वह गुरुवार शाम को जब वह काम से लौटी तो आरोपी ने उसे एक निर्माणाधीन इमारत में चलने के लिए मजबूर किया। उसने वहां उसका गला घोंट दिया और फिर उसका सिर काट दिया। उसने शव को तीन टुकड़ों में काटा और उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।

उन्होंने कहा कि महिला की उम्र 35-40 वर्ष के आसपास थी। इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस ने पहले कहा था कि महिला का आरोपी के साथ संबंध था। इस वजह से उपजे विवाद के कारण हत्या हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top