Breaking News
स्काउट-लव के रिश्ते पर काश्वी ने उठाए सवाल, बिग बॉस के घर में मचा घमासान
स्काउट-लव के रिश्ते पर काश्वी ने उठाए सवाल, बिग बॉस के घर में मचा घमासान
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

नहाते समय सीधे सिर पर पानी डालना क्यों हो सकता है खतरनाक, आइये जानते हैं इसके कारण

नहाते समय सीधे सिर पर पानी डालना क्यों हो सकता है खतरनाक, आइये जानते हैं इसके कारण

नहाना हमारी रोजमर्रा की आदत है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे सही तरीके से शुरू करना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है? विशेषज्ञों के अनुसार, सीधे सिर पर पानी डालकर नहाना खतरनाक हो सकता है और गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं, नहाने की सही शुरुआत और ‘एक्लेमटाइजेशन’ की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में।

‘एक्लेमटाइजेशन’ क्या है?
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीपीएस त्यागी बताते हैं कि नहाते समय हमारा शरीर पानी के तापमान के अनुसार एडजस्ट करता है, जिसे ‘एक्लेमटाइजेशन’ कहते हैं। अचानक ठंडा या गर्म पानी सिर पर डालने से शरीर को तालमेल बनाने का मौका नहीं मिलता और यह एक तरह का शॉक पैदा कर सकता है।

नहाने की सही शुरुआत:
डॉ. त्यागी के मुताबिक, नहाने की शुरुआत हमेशा नाभि के आसपास पानी डालकर करनी चाहिए। हल्का पानी हाथ में लेकर नाभि पर डालें और 1-2 मिनट वहीं रहने दें। इससे शरीर धीरे-धीरे पानी के तापमान के अनुकूल हो जाता है और नसें और रक्त वाहिकाएं भी सुरक्षित रहती हैं।

सीधे सिर पर पानी डालना क्यों खतरनाक है:
यदि पानी बहुत ठंडा है, तो रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं और रक्त के थक्के बन सकते हैं। वहीं बहुत गर्म पानी ब्लड प्रेशर पर असर डाल सकता है और ब्रेन हेमरेज का खतरा बढ़ा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार कई हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मामले इसी आदत से जुड़े होते हैं।

विशेष ध्यान:
विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह तरीका बेहद जरूरी है। नाभि से शुरुआत करने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और स्वास्थ्य जोखिम काफी कम हो जाते हैं।

(साभार)

Back To Top