Breaking News
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें- सीएम
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें- सीएम
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू
SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही

पश्चिम बंगाल- नाबालिग से सामूहिक बलात्कार और हत्या के बाद ग्रामीणों का थाने पर हमला

पश्चिम बंगाल- नाबालिग से सामूहिक बलात्कार और हत्या के बाद ग्रामीणों का थाने पर हमला

नई दिल्ली। दक्षिण 24 परगना के कुलतली थाना क्षेत्र के कृपाखाली इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया है। चौथी कक्षा की छात्रा को ट्यूशन से लौटते समय अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में बेरहमी से हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने नदी किनारे से उसका शव बरामद किया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर हमला कर दिया और आगजनी की।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की और न ही मिसिंग डायरी बनाई। इसके चलते स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने कुलतली पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी की धार्मिक पहचान के कारण पुलिस ने कार्रवाई में देरी की।

राजनीतिक प्रतिक्रिया
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह घटना ममता बनर्जी प्रशासन की विफलता को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पूरी तरह से राजनीतिक हो गया है और कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी है।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह घटना पश्चिम बंगाल में बढ़ते अपराधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में मौजूदा सरकार रहेगी, तब तक महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक लगाना मुश्किल होगा।

ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और न्याय दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top