Breaking News
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
छात्रों को PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा
छात्रों को PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक

विजय सालगांवकर लौटेगा फिर पर्दे पर, ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट तय

विजय सालगांवकर लौटेगा फिर पर्दे पर, ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट तय

Drishyam 3 Come Soon in Cinema’s: बॉलीवुड की चर्चित क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी में है। मेकर्स ने हाल ही में ‘दृश्यम 3’ का ऐलान कर दिया है, जिसके साथ ही यह साफ हो गया है कि अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज करने की योजना है। इस घोषणा के बाद से ही फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा कलाकारों के बदलाव को लेकर हो रही है। पहले जहां अक्षय खन्ना के फिल्म से अलग होने की खबरें सामने आई थीं, वहीं अब रिपोर्ट्स में एक नए नाम की एंट्री का दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ में अभिनेता जयदीप अहलावत को अहम भूमिका के लिए चुना गया है। कहा जा रहा है कि वह इस फ्रेंचाइजी में पहली बार नजर आएंगे और उनका किरदार कहानी को एक नया मोड़ देगा।

बताया जा रहा है कि जयदीप अहलावत जनवरी 2026 से फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इस कास्टिंग को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने की खबरों पर भी निर्माता चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू भी आईजी मीरा देशमुख के किरदार में वापसी करेंगी। विजय सालगांवकर और मीरा देशमुख के बीच चलने वाला मानसिक संघर्ष तीसरे भाग में और भी तीखा होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां ‘दृश्यम 2’ का अंत हुआ था।

गौरतलब है कि ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2013 में मलयालम सिनेमा से हुई थी, जिसमें मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके हिंदी संस्करण ने भी दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। पहले दो हिस्सों की सफलता के बाद अब तीसरे पार्ट से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।

Back To Top