Breaking News
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बदल रही बच्चों की दुनिया, स्पोर्ट्स डे में दिखा आत्मविश्वास और अनुशासन

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बदल रही बच्चों की दुनिया, स्पोर्ट्स डे में दिखा आत्मविश्वास और अनुशासन

देहरादून- राज्य के प्रथम आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर में बाल दिवस के अवसर पर “स्पोर्ट्स डे–2025” का भव्य आयोजन किया गया। मा. मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के सतत प्रयासों का यह परिणाम है कि भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी और कूड़ा बीनने में संलिप्त बच्चे अब शिक्षा व खेलों के माध्यम से मुख्यधारा से जुड़ने लगे हैं। कभी सड़क पर मायूस और उपेक्षित दिखता बचपन अब आत्मविश्वास के साथ पदक जीतने की राह पर है।

इंटेंसिव केयर सेंटर में बच्चों को उत्तराखंड की दो नदियों और दो पर्वत चोटियों के नाम पर चार सदनों~नंदा (लाल), अलकनंदा (हरा), पिंडर (पीला) और त्रिशूल (नीला) में विभाजित किया गया है।

मार्च पास्ट, पीटी डिस्प्ले और स्वागत नृत्य ने जीता दिल

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। चारों सदनों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया और पीटी डिस्प्ले में प्रभावशाली फिटनेस का प्रदर्शन किया। स्वागत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

बच्चों का जोश और प्रदर्शन-सड़क से स्टेडियम तक की कहानी

नन्हे बच्चों ने उत्साहपूर्वक सभी खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। कुछ प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:

लेमन रेस (छोटे बच्चे)
रजत: सुनाक्षी (नंदा)
कांस्य: ब्यूटी, शिवानी (अलकनंदा/पिंडर)

स्प्रिंट रेस (छोटे बच्चे)
स्वर्ण: आर्यन (अलकनंदा)
रजत: तन्नू (पिंडर)
कांस्य: मनप्रीत (त्रिशूल)

सैक रेस
कांस्य: करण (त्रिशूल)
100 मीटर दौड़ (बालक)
स्वर्ण: लक्ष्मण (त्रिशूल)
रजत: शिवा (पिंडर)
कांस्य: हरीश (अलकनंदा)

100 मीटर दौड़ (बालिका)
स्वर्ण: सोनम (अलकनंदा)
रजत: गुडिया (पिंडर)
कांस्य: मीनाक्षी (त्रिशूल)

400 मीटर रिले रेस
स्वर्ण: अलकनंदा
रजत: त्रिशूल
कांस्य: नंदा

खो-खो (मिक्स टीम)

अलकनंदा और पिंडर ने शानदार प्रदर्शन किया।

हर्डल रेस
स्वर्ण: अमित (त्रिशूल)
रजत: आदित्य (पिंडर)
कांस्य: चांदनी (अलकनंदा)
अलकनंदा हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अलकनंदा हाउस 255 अंक लेकर ओवरऑल हाउस चैंपियन बना।

प्रथम: अलकनंदा – 255 अंक
द्वितीय: त्रिशूल – 232 अंक
तृतीय: पिंडर – 185 अंक
कार्यक्रम ने दिया आत्मविश्वास — सड़क के बच्चों का बदलता भविष्य

खेलों का संचालन प्रोजेक्ट लीडर संचित कुमार और शिक्षक कुलदीप सिंह चौहान ने रेफरी की भूमिका में किया। यह आयोजन बच्चों के लिए प्रेरणा, अनुशासन और खुशी का संगम साबित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीना बिष्ट,श्रवण कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य साधुराम इंटर कॉलेज,विवेक कुमार, अशोक बिष्ट (मैनेजर),संचित कुमार (आसरा ट्रस्ट),मानसी शर्मा (कॉर्डिनेटर—समर्पण), दीक्षा धीमान (असिस्टेंट कॉर्डिनेटर—उदयेनि शालिनी फाउंडेशन) आदि

Back To Top