Breaking News
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी

बार-बार छींक आने पर करें ये घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत

बार-बार छींक आने पर करें ये घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत

बदलते मौसम में या फिर बरसात के मौसम में सर्दी- जुकाम होना एक आम समस्या है। कई बार धूल-मिट्टी से एलर्जी,कमजोर इम्यूनिटी इसका कारण हो सकता है। लेकिन कई बार कुछ लोगों को सर्दी-जुकाम होने पर बार-बार छींके आने लगती है. जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कत होती है। ऐसे में होता है कि काश कोई ऐसा तरीका होता, जिससे मिनटों में इस जुकाम से राहत मिल जाए. आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी ही कुछ घरेलु नुस्खों के बारे में बताएंगे, जो आपको तुरंत राहत दिला सकते हैं।

स्टीम लेने से मिलती है राहत
सर्दी-जुकाम होने पर अगर बार-बार छींक आने लगे, तो इससे राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले स्टीम जरूर लें। बता दें कि सर्दी के कारण कई बार नाकों में सूजन आ जाती है ऐसे में गर्म पानी का स्टीम लेने पर जुकाम से राहत मिलता है। स्टीम लेने से पहले गर्म पानी में लौंग, लहसुन की कलियां, नमक डालें. इनमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपको सर्दी-जुकाम से राहत दिलाते है। गर्म पानी का भाप लेने से नाक में जमी हुई बलगम बाहर निकल जाती है और आपको काफी आराम मिलता है।

नमक के पानी से गरारा करें
जुकाम होने पर अगर बार-बार छींके आ रही है, तो नमक के पानी से गरारा करें. इससे आपके गले की सूजन में आराम मिलता है. छींक से राहत पाने के लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर दिन में दो-तीन बार नमक के पानी का गरारा जरूर करें. इससे आपको जुकाम में काफी आराम मिलेगा।

शहद और अदरक
जुकाम से छुटकारा पाने के लिए एक अदरक के छोटे से टुकड़े पर शहद मिलाकर चाटने से भी राहत मिलता है. अगर आपको लगातार छींक आ रही हो तो हल्दी वाला दूध पीना चाहिए. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सर्दी-जुकाम से राहत दिलाते हैं. साथ ही इससे आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है, जिससे वायरल बीमारियों की चपेट में आने से बचाव हो सकता है।

पुदीने की चाय का करें सेवन
जुकाम होने पर कुछ भी करने का मन नहीं करता. कई बार इससे लोगों में चिड़चिड़ापन भी होने लगता है. ऐसे में पुदीने की चाय का सेवन करें, इससे अगर आपका नाक ब्लॉक हो गया है तो ये खुल जाएगा और आपको तरोताजा महसूस होगा. इसके लिए एक कप पानी में 3-4 पुदीने की पत्तियां डालें और कुछ समय तक इन्हें उबलने दें. इसके बाद इसे छानकर पी लें।

बॉडी को रखें हाइड्रेट
जुकाम के दौरान अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी, सूप या जूस का सेवन करें. ये बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है. कमरे में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करने से हवा में नमी बनी रहती है, जिससे आपकी सांस लेने में आसानी होती है और छींकने की समस्या कम होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top