Breaking News
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज

आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय

आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय

देश के कई हिस्सों में पड़ रही तेज गर्मी अब सिर्फ असहजता ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी चुनौती बनती जा रही है। खासतौर पर उत्तर भारत में बढ़ते तापमान का असर शरीर के साथ-साथ आंखों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी आंखों से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकती है, जिससे बचाव बेहद जरूरी हो जाता है।

भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण इन दिनों लोगों को आंखों में जलन, खुजली, सूखापन और लालिमा जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह समस्या उन लोगों में अधिक देखी जा रही है जो पहले से ही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं।

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना शेखावत के मुताबिक, गर्मियों में आंखों की सतह जल्दी सूख जाती है, जिससे “ड्राई आई सिंड्रोम”, एलर्जी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। लगातार एयर कंडीशनर में बैठना, तेज धूप में बिना चश्मे के निकलना और आंखों को बार-बार रगड़ना इस समस्या को और गंभीर बना सकता है। बच्चों और बुजुर्गों की आंखें ज्यादा संवेदनशील होने के कारण उनमें यह दिक्कत अधिक देखी जाती है।

अगर आंखों में हल्की जलन या खुजली महसूस हो रही है, तो ठंडे और साफ पानी से आंखें धोना या ठंडी पट्टी रखना राहत दे सकता है। इसके अलावा स्क्रीन टाइम कम करना भी जरूरी है, क्योंकि लंबे समय तक मोबाइल या टीवी देखने से आंखें जल्दी सूखने लगती हैं।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि एलर्जी की स्थिति में आंखों को रगड़ने से बचना चाहिए और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी आई ड्रॉप इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हर दवा सभी के लिए समान रूप से फायदेमंद नहीं होती।

गर्मी के मौसम में आंखों की सुरक्षा के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। गंदे हाथों से आंखों को छूने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। धूप में बाहर निकलते समय सनग्लासेस और सिर को ढककर रखना लाभकारी होता है। साथ ही तौलिया, रूमाल या आई मेकअप जैसी चीजें साझा करने से बचना चाहिए।

डाइट का भी आंखों की सेहत पर सीधा असर पड़ता है। गाजर, पालक, संतरा, बादाम, अलसी और मछली जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों को गर्मियों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और लंबे समय तक लेंस पहनने से बचना चाहिए।

यदि आंखों में तेज दर्द, लगातार लालिमा, धुंधला दिखना या रोशनी से परेशानी जैसी गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मियों में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।

नोट: यह जानकारी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह और उपलब्ध मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है।

(साभार)

Back To Top