Breaking News
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की रिलीज को अब ज्यादा दिन नहीं बचे। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

दंबग खान के असली जीवन की झलक
फिल्म का ट्रेलर नाडियाडवाला ग्रैंडसन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म में एक्शन भी है, रोमांस भी और हंसी-मजाक भी। दबंग खान के रियल अंदाज की झलक ट्रेलर में दिखाई दी है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वे एक तरफ तोड़फोड़ करने निकलें तो किसी का भी मुंह तोड़ दें। और बात जरूरतमंदों की सेवा की हो तो भी हरदम हाजिर।

‘राजकोट का राजा है वो’
ट्रेलर की शुरुआती सीन में सलमान खान का पोस्टर दिखाई देता है। नाम है संजय राजकोट। पहचान है कानों में बालिया हैं। वे वॉन्टेड की लिस्ट में हैं, जिसकी तलाश महाराष्ट्र पुलिस को है। बैकग्राउं से आवाज आती है, ‘पिछले पांच साल में 49 केस पेंडिंग हैं’। अगले सीन में रश्मिका नजर आती हैं और कहती हैं, ‘जब देखो किसी न किसी का मुंह तोड़कर घर चले आते हो’। वे सलमान खान को ये तंज कसती हैं, जिन्हें लेकर जमाने में मशहूर है कि ‘राजकोट का राजा है वो’।

नेगेटिव रोल में प्रतीक बब्बर की झलक
अगले सीन में सलमान कहते हैं, ‘आप हमको बाहर ढूंढ रहे हो और हम आपका आपके घर में इंतजार कर रहे हैं’। सच्चे दिल से की गईं सौ गलतियां माफ, जान-बूझकर की गई एक भी गलती के लिए कोई माफी नहीं’, ‘जाओ गंगा में डुबकी मार आओ, वरना तुम्हारा कोई फ्यूचर नहीं’ और ‘मेरे गुस्से पर मेरा फुल कंट्रोल है, लेकिन इस हरकत की वजह से मेरे गुस्से ने मुझ पर फुल कंट्रोल ले लिया है’, इस किस्म के डायलॉग भी फिल्म का हिस्सा हैं, जो सलमान के फैंस का दिल जीत लें। ट्रेलर में प्रतीक बब्बर की झलक है। चूंकि वे विलेन के रोल में हैं तो ट्रेलर में वे मार खाते नजर आए हैं।

रश्मिका के किरदार में नहीं दिखा नयापन
फिल्म में रश्मिका मंदाना हैं, मगर वे उसी अंदाज में हैं जैसी अपनी पिछलो दो-तीन फिल्मों में नजर आई हैं। ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा 2’ में रश्मिका ने जिस किस्म की भूमिकाएं अदा की हैं, कुछ-कुछ वैसी ही छवि ट्रेलर में भी दिखाई दे रही है। फिलहाल ट्रेलर पर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top