Breaking News
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

‘द केरल स्टोरी 2’ का नया गाना ‘ओ माई री’ हुआ रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2’ का नया गाना ‘ओ माई री’ हुआ रिलीज

‘द केरल स्टोरी’ के बाद अब इसके सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म का टीजर पहले भाग की तुलना में कहीं ज्यादा धारदार, गंभीर और सघन नजर आता है। नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म समाज से जुड़े संवेदनशील पहलुओं को एक बार फिर केंद्र में लाती है। इसी बीच फिल्म का नया भावनात्मक गीत ‘ओ माई री’ रिलीज किया गया है, जिसने दर्शकों पर गहरा असर डाला है।

मां की ममता को समर्पित ‘ओ माई री’

फिल्म का नया गीत ‘ओ माई री’ मां और बच्चे के अटूट रिश्ते को बेहद संवेदनशील अंदाज में पेश करता है। मशहूर गायिका श्रेया घोषाल की भावपूर्ण आवाज इस गाने को खास बनाती है। मन्नन शाह का सोलफुल संगीत और मनोज मुंतशिर के दिल छू लेने वाले बोल गीत की गहराई को और बढ़ा देते हैं। यह गीत मां के उस निस्वार्थ प्रेम, सुरक्षा और अपनत्व को दर्शाता है, जो हर संतान के जीवन की सबसे बड़ी ताकत होता है।

‘ओ माई री’ के साथ एक बार फिर निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और गायिका श्रेया घोषाल की चर्चित जोड़ी ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया है। इससे पहले भी दोनों की ओर से कई यादगार गीत सामने आ चुके हैं, जो आज भी श्रोताओं की पसंद बने हुए हैं। यही वजह है कि यह नया गीत रिलीज के साथ ही लोगों के दिलों में जगह बनाता नजर आ रहा है।

तीन युवतियों की कहानी, जो सुकून से साजिश तक पहुंचती है

फिल्म की कहानी तीन युवतियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया निभा रही हैं। उनकी जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब वे कुछ ऐसे रिश्तों में बंधती हैं जो धीरे-धीरे उनके लिए मुश्किलें और सवाल खड़े करने लगते हैं। शुरुआत में भावनाओं से भरी यह कहानी आगे चलकर एक गंभीर और भयावह सच्चाई से पर्दा उठाती है, जिसमें पहचान और आस्था से जुड़े मुद्दे उभरकर सामने आते हैं।

इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है, जबकि आशिन ए शाह ने इसे सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले को-प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(साभार)

Back To Top