Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ का ग्रैंड फिनाले तैयार, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज का आखिरी एपिसोड

‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ का ग्रैंड फिनाले तैयार, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज का आखिरी एपिसोड

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। पांचवें और अंतिम सीजन को लेकर दुनियाभर के दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस लंबे समय से फिनाले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें कहानी का निर्णायक मोड़ सामने आने वाला है। आइए जानते हैं कि सीरीज का आखिरी एपिसोड कब और कहां देख सकते हैं।

भारत में कब और कहां देखें फिनाले

‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ सीजन 5 कुल आठ एपिसोड में रिलीज किया गया है, जिसे अलग-अलग चरणों में दर्शकों के सामने लाया गया। सीरीज का पहला हिस्सा 26 नवंबर 2025 को रिलीज हुआ, जबकि दूसरा पार्ट क्रिसमस के मौके पर स्ट्रीम किया गया। अब इसका ग्रैंड फिनाले न्यू ईयर ईव पर रिलीज हो रहा है।

यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। अमेरिका, कनाडा और ब्राजील में फिनाले एपिसोड 31 दिसंबर को शाम 5 बजे स्ट्रीम होगा, जबकि भारतीय दर्शक इसे 1 जनवरी 2026 की सुबह 6:30 बजे देख सकेंगे।

अब तक का सबसे लंबा एपिसोड

सीजन 5 का अंतिम एपिसोड इस पूरी सीरीज का सबसे लंबा एपिसोड बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिनाले की अवधि करीब 2 घंटे 5 मिनट है। लंबे रनटाइम की वजह से दर्शकों को एक इमोशनल और रोमांचक क्लाइमैक्स देखने को मिलने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर भी इस एपिसोड को लेकर जबरदस्त चर्चा है और कई संभावित स्पॉइलर वायरल हो रहे हैं।

फिनाले में क्या हो सकता है खास

‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ की कहानी हमेशा अच्छाई और बुराई के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती रही है। पांचवें सीजन में खलनायक वेक्ना पहले से कहीं ज्यादा शक्तिशाली नजर आ रहा है। ऐसे में इलैवन और उसकी टीम को अब तक की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

फिनाले में वेक्ना की खतरनाक योजना, हॉकिन्स को बचाने की कोशिश और सुपरपावर से लैस किरदारों के बीच निर्णायक जंग देखने को मिल सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस अंतिम अध्याय में कुछ अहम किरदारों की किस्मत बदल सकती है, जिससे कहानी और भी भावनात्मक मोड़ ले सकती है।

(साभार)

Back To Top