Breaking News
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान

अंडर-19 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये खिलाडी करेगा कप्तानी

अंडर-19 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये खिलाडी करेगा कप्तानी

विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी भारतीय अंडर-19 टीम

नई दिल्ली। अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। जारी की गई सूची के अनुसार, टीम की कमान आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है, जबकि विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने इस बार आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह देकर संतुलित और मजबूत संयोजन तैयार किया है।

विश्व कप से पहले टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। बीसीसीआई ने साफ किया है कि अंडर-19 विश्व कप के लिए चुनी गई यही टीम इस दौरे पर भी मैदान में उतरेगी, जिससे खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट से पहले अहम अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिल सके।

ग्रुप बी में भारत, 15 जनवरी से होगा आगाज

अंडर-19 विश्व कप का आयोजन 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में किया जाएगा। टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम को ग्रुप बी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला न्यूजीलैंड, अमेरिका और बांग्लादेश से होगा।

भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगा। इसके बाद 17 जनवरी को बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड से भिड़ंत होगी। खिताबी मुकाबला हरारे में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका सीरीज में वैभव को सौंपी कप्तानी

विश्व कप से पहले होने वाली दक्षिण अफ्रीका की वनडे सीरीज को भारत के लिए अहम तैयारी माना जा रहा है। हालांकि, बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा कलाई की चोट के चलते इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में चयनकर्ताओं ने वैभव सूर्यवंशी को कप्तान और आरोन जॉर्ज को उपकप्तान नियुक्त किया है। यह तीनों मुकाबले 3, 5 और 7 जनवरी को विलोमोर पार्क में खेले जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार।

अंडर-19 वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन।

Back To Top