Breaking News
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

टी20 विश्व कप 2026- अभ्यास मुकाबलों के लिए भारत ए टीम घोषित, आयुष बदोनी को सौंपी गई कमान

टी20 विश्व कप 2026- अभ्यास मुकाबलों के लिए भारत ए टीम घोषित, आयुष बदोनी को सौंपी गई कमान

अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी भारत ए टीम

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ होने वाले अभ्यास मुकाबलों के लिए भारत ए टीम की घोषणा कर दी है। इन मुकाबलों में भारत ए की कप्तानी युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी करेंगे। टीम चयन में सबसे खास नाम तिलक वर्मा का है, जो चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं और लंबे समय बाद मैदान पर वापसी के करीब माने जा रहे हैं।

टी20 विश्व कप का आगाज सात फरवरी से होने जा रहा है, जिसमें कुल 20 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। भारत ने पिछला टी20 विश्व कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता था। इस बार सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी, जबकि अभ्यास मैचों के जरिए खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म को परखा जाएगा।

तिलक वर्मा की वापसी पर सबकी नजर

बीसीसीआई के अनुसार, तिलक वर्मा भारतीय सीनियर टीम से जुड़ने से पहले भारत ए के लिए केवल एक अभ्यास मैच खेलेंगे। पेट की सर्जरी के कारण वह हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर रहे थे। फिलहाल तिलक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। भारत ए टीम में उनका चयन इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वह टी20 विश्व कप से पहले पूरी तरह फिट हो सकते हैं।

युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण

भारत ए टीम में युवा प्रतिभाओं के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है, जिससे अभ्यास मैचों में टीम संयोजन को परखने में मदद मिलेगी। चयनकर्ताओं की नजर खास तौर पर तेज गेंदबाजों और ऑलराउंडरों के प्रदर्शन पर रहेगी।

टी20 विश्व कप अभ्यास मैचों के लिए भारत ए टीम
आयुष बदोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्या, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और मयंक यादव।

Back To Top