Breaking News
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव
गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव
पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज
बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज

फेंसिंग का फाइनल देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

फेंसिंग का फाइनल देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

हल्द्वानी /रुद्रपुर। खेल मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी में चल रही फेंसिंग प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखने पहुंची। इस मौके पर फेंसिंग और पेंटाथ्लान इवेंट के विजेताओं को पदक वितरित किए। सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या रुद्रपुर 46वीं वाहिनी पीएसी परिसर में शूटिंग की स्कीट स्पर्धा के पदक विजेताओं को सम्मानित करने पहुंची थी। यहां खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि रिकॉर्ड समय में बनाई गई शूटिंग रेंज के बारे में जिस तरह राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके शूटरों की प्रतिक्रिया आई है, वह सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है।

इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी स्थित गौलापार स्टेडियम में फेंसिंग का फाइनल मैच देखने पहुंची। उन्होंने फेंसिंग के पदक विजेताओं को भी पदक पहनाए। साथ ही हल्द्वानी में हो रही पेंटाथ्लान इवेंट के पदक विजेताओं को भी खेल मंत्री रेखा आर्या ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि हमारे एथलीट्स ने अपने प्रदर्शन से इस आयोजन को और ज्यादा शानदार बना दिया है।

समापन समारोह स्थल का निरीक्षण किया

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार शाम को राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह स्थल का निरीक्षण किया। समारोह में जिस मंच पर अतिथि बैठेंगे, खेल मंत्री ने उसकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके अलावा दर्शकों के लिए सीटिंग अरेंजमेंट और सुरक्षा इंतजामों का भी मुआयना किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेहमानों की सुरक्षा के अलावा इस बात का भी ध्यान रखा जाए की समापन समारोह में बतौर दर्शक आने वाले लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top