Breaking News
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज

मेहमान खिलाड़ियों का हाल-चाल जानने अल्मोड़ा पहुंची खेल मंत्री

मेहमान खिलाड़ियों का हाल-चाल जानने अल्मोड़ा पहुंची खेल मंत्री

अल्मोड़ा। योगासन प्रतियोगिता के दौरान जिन खिलाड़ियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई थी उनका हाल-चाल जानने खेल मंत्री रेखा आर्या देर शाम अल्मोड़ा पहुंच गई। खेल मंत्री ने बताया कि अब सारे खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं। एक दिन पहले ऐसी खबरें आई थी कि अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने आए तमिलनाडु के दो-तीन खिलाड़ियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई थी। सोमवार को खेल मंत्री रेखा आर्या अचानक कार्यक्रम में बदलाव करते हुए सीधे अल्मोड़ा पहुंच गई। वहां उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत करके उनका हाल-चाल जाना। इसके अलावा खेल मंत्री ने चिकित्सकों की टीम से भी बात की।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खिलाड़ियों को स्वास्थ्य संबंधी हल्की परेशानी मौसमी बदलाव के चलते हुई थी। अब सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं और वह पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार अपनी खेल स्पर्धा में भाग लेने के लिए तैयार हैं।खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि हर आयोजन स्थल पर ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए काबिल चिकित्सकों की पर्याप्त टीम मौजूद है। खेल मंत्री ने बताया कि सरकारी चिकित्सको के अलावा प्रदेश में कई जगह निजी अस्पताल और मिलिट्री अस्पतालों से भी समन्वय बनाया गया है।

खेल मंत्री रेखा आर्या नें मेहमान खिलाड़ियों से कहा कि ” जब तक वह उत्तराखंड में है…. तब तक एक खेल मंत्री के रूप में मेरी भूमिका सिर्फ व्यवस्थापक की ही नहीं है बल्कि आपके अभिभावक के रूप में हर वक्त मैं आपके साथ मौजूद हूं।

कभी भी यह मत समझिए कि यहां आप अपने माता-पिता और परिवार से दूर है… आपकी फिक्र हम करेंगे आप बस बिंदास होकर खेलिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top