Breaking News
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

अभिलेखों को नियमित अपडेट करने और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

देहरादून,। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ने बुधवार को कोतवाली रायवाला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, मालगृह, असलहा-एम्युनेशन तथा सीसीटीएनएस के तहत किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष रायवाला से असलहा, एम्युनेशन और अन्य सरकारी संपत्ति की जानकारी ली। उपस्थित पुलिसकर्मियों से असलहा खोलने और जोड़ने की प्रक्रिया भी कराई गई। मालगृह के निरीक्षण में पुराने वादों से संबंधित माल के निस्तारण की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने थाने में मौजूद सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यावधिक रखने के साथ ही लंबित अभियोगों और शिकायती प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीसीटीएनएस कार्यों की भी ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए एसपी ने संबंधित कर्मियों को सभी आईआईएफ फॉर्म निर्धारित समयावधि में अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

इसके बाद एसपी ऋषिकेश ने कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षकों और विवेचकों के साथ गोष्ठी की। उन्होंने लंबित अभियोगों एवं शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं

निरीक्षण के उपरांत एसपी ने कोतवाली में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली। आगामी चुनावों के दृष्टिगत पुलिस द्वारा की जा रही निरोधात्मक कार्रवाई में अपेक्षित वृद्धि लाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Back To Top