Breaking News
अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा
एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम
एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम
फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज
यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज
कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल
कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल
जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल
जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल

सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन

सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की विकास योजनाओं की घोषणा, राम कथा व आयुष भंडारे में लिया भाग

सोमेश्वर। कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने बुधवार को स्याहीदेवी मंडल के नौला, सल्ला रौतेला और बड़गल भट्ट गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। जन मिलन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं और विकास कार्यों से जुड़ी मांगें मंत्री के सामने रखीं। रेखा आर्या ने कई मांगों पर विधायक निधि से धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की।

मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय में रेलिंग निर्माण, पेयजल लाइन बिछाने, सार्वजनिक स्थानों पर टीन शेड लगाने के साथ ही भंडार कक्ष और पेयजल टैंक निर्माण के लिए धनराशि जारी करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित प्रतिनिधियों को विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

दूरस्थ गांवों तक पहुंच रही सुविधाएं

कार्यक्रम में रेखा आर्या ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से पर्वतीय क्षेत्रों के दूरस्थ गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है और विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों, उप प्रधानों और ग्रामीणों समेत कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।

राम कथा में शामिल हुईं मंत्री

जन मिलन कार्यक्रमों के बाद कैबिनेट मंत्री नैडी स्थित पिप्लेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। यहां आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में उन्होंने पूजा-अर्चना की और कथा व्यास आचार्य मोहन राम के श्रीमुख से संगीतमय राम कथा का श्रवण किया।

इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित आयुष भंडारे में मंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

कई जनप्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी और नरेंद्र कुमार, उप प्रधान चंद्रा तथा बड़गल भट्ट के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र भट्ट सहित कई ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके अलावा गोपाल राम, प्रेम राम, भास्कर मेहरा, निकिता आर्या, हरीश जलाल, देवी मेहरा, पान सिंह मेहरा समेत कई ग्रामीण पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ग्राम प्रधान किरण टम्टा, विपिन पाठक, हरीश बिष्ट, पूरन सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र बिष्ट, बीएल आर्य, राजू रावत, दिनेश वर्मा और मंदिर समिति अध्यक्ष भवन चंद्र समेत पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Back To Top