Breaking News
उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन
उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत

प्रयागराज सड़क हादसा- महाकुंभ स्नान के लिए जा रही श्रद्धालुओं की भरी बस ट्रेलर से भिड़ी, कुल 35 श्रद्धालु थे सवार 

प्रयागराज सड़क हादसा- महाकुंभ स्नान के लिए जा रही श्रद्धालुओं की भरी बस ट्रेलर से भिड़ी, कुल 35 श्रद्धालु थे सवार 

दो लोगों की हुई मौत 

18 गंभीर रुप से घायल 

बस चालक मौके पर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश। प्रयागराज जिले में सड़क हादसा हुआ है। उतराव थाना इलाके के गौहरपुर नेशनल हाईवे प्रयागराज पर ढाबा के पास श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में भिड़ गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, बिहार के रोहतास से श्रद्धालुओं की भरी बस महाकुंभ स्नान के लिए जा रही थी। बस में 35 श्रद्धालु थे। देर रात 12 बजे के करीब उतराव थाना इलाके के गौहरपुर प्रयाग ढाबा के पास हाईवे पर साइड में एक ट्रेलर खराब खड़ा था। इसी दौरान बस के आगे चल रहे एक अन्य ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बचने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी बस खराब ट्रेलर में पीछे से भिड़ गई।

बस में बैठे राम सरोज (80) चौधरी पुत्र जागेश्वर चौधरी, बैजनाथ पासवान (70) पुत्र कमलनाथ दारानगर थाना नौहाटा जिला रोहतास बिहार की मौके पर मौत हो गई। वहीं बस में बैठे चंद्र देव पासवान (70), निरंजन शर्मा (35), लालती देवी (65), बैज नाथ (40), केदार प्रसाद (48), सोना देवी (65), शोभा देवी (35), अजीत कुमार चौधरी (28), माधुरी देवी (60), रेखा (50), रवि कुमार (18), शान पत्ती (65), रीटा देवी (60), मोना कुमारी (50), विक्रमा (65), गन्नी देवी (60), मनी कुमार (50) निवासी दारानगर थाना नौहाटा जिला रोहतास बिहार घायल हो गए।

बस में 35 श्रद्धालु थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया है, घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अंधेरे का फायदा उठाकर बस चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज लगी की बस की आगे के खरपच्चे उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इससे पहले, कोरांव थाना इलाके के बढ़वारी नहर पुलिया के पास श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी यात्री महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। तड़के चार बजे भोर में हादसा हो गया। सभी लोग सिंगरौली मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top