Breaking News
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश
‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज
‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

अहमदाबाद में पीएम मोदी ने किया हाइब्रिड बैटरी उत्पादन का शुभारंभ

अहमदाबाद में पीएम मोदी ने किया हाइब्रिड बैटरी उत्पादन का शुभारंभ

टीडीएस प्लांट से भारत बनेगा वैश्विक ईवी हब, 100 देशों को होंगे एक्सपोर्ट

अहमदाबाद। गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे, जहां उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की शुरुआत की। यह प्लांट तोशिबा, डेंसो और सुजुकी के संयुक्त उद्यम के रूप में विकसित किया गया है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत में बने इलेक्ट्रिक वाहन दुनिया के दर्जनों देशों में ‘मेड इन इंडिया’ की पहचान के साथ दौड़ेंगे। उन्होंने इसे “मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड” अभियान की दिशा में एक बड़ी छलांग बताया।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत से बने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अब 100 देशों को निर्यात किए जाएंगे और साथ ही हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत भारत की तकनीकी प्रगति का प्रमाण है। उन्होंने इस अवसर को भारत-जापान दोस्ती के नए आयाम से भी जोड़ा और सुजुकी कंपनी सहित दोनों देशों के नागरिकों को बधाई दी।

मोदी ने याद दिलाया कि वर्ष 2012 में जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब मारुति सुजुकी को हंसलपुर में जमीन आवंटित की गई थी। उसी विजन का परिणाम आज आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ के बड़े संकल्प के रूप में सामने आ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की ताकत उसके लोकतंत्र, सकारात्मक जनसांख्यिकीय लाभ और कुशल कार्यबल में निहित है। यही कारण है कि भारत निवेश और उत्पादन के लिए दुनिया का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज जब जापानी कंपनी सुजुकी भारत में गाड़ियां बना रही है और उन्हें वापस जापान एक्सपोर्ट कर रही है, तो यह दोनों देशों की गहरी साझेदारी और भारत पर वैश्विक भरोसे का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top