Breaking News
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील

राष्ट्रीय खेल- राज्य खेल संघों को दो जनवरी तक देनी होगी चयन ट्रायल रिपोर्ट

राष्ट्रीय खेल- राज्य खेल संघों को दो जनवरी तक देनी होगी चयन ट्रायल रिपोर्ट

खिलाड़ी चयन के लिए दिशा निर्देश जारी

उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने भेजा राज्य खेल संघों को पत्र, रिपोर्ट के साथ वीडियो फुटेज व फोटो भी देना आवश्यक

देहरादून। राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने चयन प्रक्रिया के संबंध में राज्य खेल संघों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही, चयन ट्रायल रिपोर्ट के लिए भी समय सीमा तय कर दी गई है। राज्य खेल संघों को दो जनवरी 2025 तक चयन ट्रायल रिपोर्ट जमा करनी होगी। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डा डीके सिंह की ओर से सभी राज्य खेल संघों को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में कहा गया है कि चयन ट्रायल रिपोर्ट के साथ वीडियो फुटेज व फोटो उपलब्ध कराए जाने भी आवश्यक होंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता का खास ध्यान रखा जाएगा और राष्ट्रीय खेलों में राज्य के प्रतिनिधित्व के लिए योग्य खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। उन्होंने राज्य खेल संघों से अपेक्षा की कि वे चयन प्रक्रिया के लिए जारी दिशा निर्देशों का खास ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा है कि दिशा निर्देशों का पालन न किए जाने की स्थिति में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

चयन प्रकिया के दिशा निर्देश

01-सभी चयन ट्रायल निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने होंगे और प्रत्येक पात्र एथलीट को समान अवसर प्रदान किए जाएंगे।

02 -एथलीटों को 28 जनवरी 2025 को उद्घाटन समारोह से कम से कम छह महीने पहले उस राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए या उस राज्य में निवास करना चाहिए या कार्यरत होना चाहिए, जहां की राज्य टीम के लिए वह दावेदारी प्रस्तुत कर रहा है। (भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा जारी दिशा- निर्देशों के अनुसार)।

03 -प्रत्येक राज्य खेल संघ को यह सुनिश्चित करना होगा कि संबंधित खेल में विशेषज्ञता के लिए मान्यता प्राप्त एक योग्य प्रशिक्षक या चयनकर्ता उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों का आंकलन करने के लिए ट्रायल के दौरान मौजूद रहे।

04 -पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी चयन परीक्षणों की वीडियो रिकॉर्डिंग करनी होगी। इसके अतिरिक्त, परीक्षणों की तस्वीरें भी लेनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top