Breaking News
मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन
चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस
चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस
दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस
दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए पाचन से लेकर सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए पाचन से लेकर सेहत पर इसका असर
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंची
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंची
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की कमाई 1700 करोड़ के पार, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की कमाई 1700 करोड़ के पार, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन

नैनीताल का होटलियर दिल्ली में विवाद के दौरान मारा गया, परिवार में मातम

नैनीताल का होटलियर दिल्ली में विवाद के दौरान मारा गया, परिवार में मातम

नई दिल्ली/नैनीताल: उत्तराखंड के युवा बेहतर रोजगार की तलाश में अक्सर अपने घर-परिवार और पहाड़ों को छोड़कर बड़े शहरों की ओर जाते हैं। लेकिन कभी-कभी यह संघर्ष उनकी जान तक ले लेता है। ऐसा ही एक दुखद मामला दिल्ली के “टर्निंग पॉइंट” होटल में सामने आया है, जहां नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के ऊंचाकोट मल्ला गांव निवासी प्रेमचंद पुत्र कुंदन राम की हत्या कर दी गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रेमचंद दिल्ली में होटल में काम कर रहे थे और अपने परिवार के लिए मेहनत कर रहे थे। रात करीब 1:45 बजे, होटल में उनके और उत्तर प्रदेश के रहने वाले अखिलेश के बीच विवाद हो गया। अचानक गुस्से में आए अखिलेश ने प्रेमचंद के सीने में कई बार चाकू मार दिया। इससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इस घटना ने उनके परिवार पर गहरा शोक छोड़ दिया है। प्रेमचंद की पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों का जीवन अचानक अंधकार में बदल गया है। परिवार न केवल पिता और पति को खोकर टूट गया है, बल्कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए संघर्ष करने के लिए मजबूर भी है।

सामाजिक कार्यकर्ता रोशन रतूड़ी ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड के एक और होटलियर भाई की दिल्ली में बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हमें चाहिए कि ऐसी घटनाओं पर कड़ा कानूनी शिकंजा कसा जाए।”

पुलिस ने बताया कि हत्या का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। इस दुखद घटना ने रोजगार की तलाश में जाने वाले युवाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस दौरान पूरे परिवार और समाज से प्रार्थना की जा रही है कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें।

Back To Top