Breaking News
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में

मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

सोमेश्वर /अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के न्याय पंचायत सोमेश्वर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मौके पर ही 110 से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया। कार्यक्रम में 600 से अधिक लोगों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान गैस कनेक्शन, सड़क, पेंशन, फसल सुरक्षा के लिए तारबाड़, पेयजल और राशन कार्ड जैसी प्रमुख समस्याएं सामने आईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एक राशन की दुकान से नियमित वितरण न होने की शिकायत पर जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया, जिसमें 110 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान पात्र महिलाओं भावना गोस्वामी, रेखा बोरा और नेहा को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार जनहित और विकास के कार्यों को दफ्तरों से निकालकर जनता के दरवाजे तक पहुंचा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राम शरण शर्मा, एसडीएम संजय कुमार, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल महामंत्री कृष्णा भंडारी, उमेश मेहरा, खड़क सिंह, लाल सिंह, बंशीधर जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, महेश पांडे, विनोद मेहरा, प्रकाश भंडारी, सुरेश बोरा, नरेंद्र नेगी, दिलीप रौतेला, वसंत खेड़ा, बबलू बोरा, रंजीत रावत, संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Back To Top