Breaking News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 1 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 1 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत तस्करों पर शिकंजा

देहरादून। उत्तराखंड को “ड्रग्स फ्री देवभूमि” बनाने के लक्ष्य के तहत पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में सहसपुर थाना क्षेत्र की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने उस्मानपुर कब्रिस्तान के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अजय (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से 1 किलो 178 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद भी नशे का आदी है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह कम दामों में गांजा खरीदकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहा था। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Back To Top