Breaking News
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त

फिर बदली लकी भास्कर की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी दुलकर सलमान की फिल्म

फिर बदली लकी भास्कर की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी दुलकर सलमान की फिल्म

दुलकर सलमान की अगली फिल्म लकी भास्कर अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। हालांकि, वेंकी एटलुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर से बदल चुकी है। सबसे पहले इस फिल्म की रिलीज की तारीख 27 सितंबर तय की गई थी, जिसे बाद में बदलकर 7 सितंबर कर दिया गया था। हालांकि, अब इसकी रिलीज डेट में फिर से बदलाव हुआ है, जिससे इसका इंतजार कर रहे प्रशंसकों को झटका लगना लाजमी है।

लकी भास्कर के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की। यह अब दिवाली के अवसर पर 31 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की प्रत्याशा को ध्यान में रखते हुए, निर्माताओं ने एक नोट जारी किया जिसमें कहा गया कि वे फिल्म की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। बयान में कहा गया है, हम इसे हर भाषा में यथासंभव प्रामाणिक रूप से देसी बनाना चाहते हैं। टीम इसके पैन इंडिया रिलीज की भी योजना बना रही है जिसके लिए उन्हें अधिक समय की आवश्यकता है।

लकी भास्कर के एक पीरियड थ्रिलर होने की उम्मीद है। फिल्म में दुलकर सलमान एक बैंकर की भूमिका निभाएंगे, जिसे अमीर बनने का एक रहस्यमय तरीका मिलता है। मीनाक्षी चौधरी, आयशा खान और पी. साई कुमार कलाकारों का हिस्सा हैं। लकी भास्कर का निर्देशन फिल्म निर्माता वेंकी एटलुरी ने किया है।

सीथारा एंटरटेनमेंट द्वारा फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के सहयोग से निर्मित यह फिल्म तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण सितारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के नागा वामसी और साई द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार हैं। यह फिल्म 31 अक्तूबर, 2024 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top