Breaking News
अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा

कांतारा: चैप्टर 1 की रिलीज डेट आउट, 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

कांतारा: चैप्टर 1 की रिलीज डेट आउट, 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म कांतारा का प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1 की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। मेकर्स ने हाल ही में ये बड़ी अनाउंसमेंट की और फैंस को खुश कर दिया। इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. साल 2022 में कम बजट में बनी फिल्म कांतारा ने 400 करोड़ रुपये का कारोबार करके बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग से लेकर उनके डायरेक्शन, फिल्म की कहानी, कास्ट, सबकुछ कमाल का था। दर्शकों के साथ ही क्रिटीक्स ने भी फिल्म की सराहना की थी. कांतारा की कहानी ने पूरे इंडियन सिनेमा को हिलाकर रख दिया था। जिसके बाद मेकर्स ने इसके प्रीक्वल का अनाउंसमेंट किया और अब इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 दुनियाभर के सिनेमाघरों में साल 2025 में 2 अक्टूबर को रिलीज होगी. हाल ही में होम्बले फिल्म्स ने इसकी घोषणा करते हुए फैंस का दिल खुश कर दिया. फिल्म का धांसू पोस्टर रिलीज करते हुए मेकर्स ने लिखा, अब वक्त आ चुका है, कांतारा वर्ल्डवाइड 2 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस अनाउंसमेंट ने दर्शकों को खुश कर दिया है. फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करते ही दर्शकों ने कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिया।

जैसे होम्बले फिल्म्स ने ये ऐलान किया दर्शकों ने कमेंट सेक्शन में मैसेज की बाढ़ ला दी. एक ने लिखा, ये बहुत लंबा इंतजार है ऋषभ शेट्टी प्लीज इसे प्रीपोन कर दीजिए. एक ने लिखा, जल्दी सिनेमाघरों में आओ और फिर से कमाई के रिकॉर्ड तोड़ो. एक ने कमेंट किया, फाइनली, रिलीज डेट, लेकिन ये बहुत लंबा इंतजार है।

ऋषभ शेट्टी को कांतारा में उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट फिल्म का नेशनल अवार्ड भी मिला है और इसके लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवार्ड से नवाजा गया. तभी से फैंस इसके प्रीक्वल का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग तटीय कर्नाटक में की जा रही है क्योंकि इसकी कहानी यहीं पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top