Breaking News
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी

भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी

नई दिल्ली। भारत को खेल जगत में एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी मिली है। वर्ल्ड एथलेटिक्स ने वर्ष 2028 की वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी भारत को सौंपी है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

यह निर्णय पोलैंड के टोरून में आयोजित विश्व एथलेटिक्स काउंसिल की बैठक में लिया गया। इस उपलब्धि के साथ भारत वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी के क्षेत्र में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरा है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने इस साल की शुरुआत में इसके लिए औपचारिक दावेदारी पेश की थी, जिसके बाद निरीक्षण टीम ने भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम के अत्याधुनिक इंडोर सुविधाओं का दौरा किया था।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि 2028 में पूरी दुनिया की नजरें भुवनेश्वर पर होंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह आयोजन देश के खेल बुनियादी ढांचे और वैश्विक पहचान को नई ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Back To Top