Breaking News
प्रकृति की मौलिकता और जैव विविधता को संरक्षित रखते हुए विकसित होगा शिवालिक इको पार्क
प्रकृति की मौलिकता और जैव विविधता को संरक्षित रखते हुए विकसित होगा शिवालिक इको पार्क
‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन
‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन
बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल बसों में सुरक्षा नियमों की खुली पोल, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल बसों में सुरक्षा नियमों की खुली पोल, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी
रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कांग्रेस, सीजेपी और आप समेत कई दलों को नोटिस जारी
रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कांग्रेस, सीजेपी और आप समेत कई दलों को नोटिस जारी
सुबह की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी: बिस्तर से अचानक उठने से शरीर पर पड़ता है बुरा असर, हो सकती है यह गंभीर समस्या!
सुबह की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी: बिस्तर से अचानक उठने से शरीर पर पड़ता है बुरा असर, हो सकती है यह गंभीर समस्या!
चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव
चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव
देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प
देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प
अमेरिका में डेमोक्रेट्स का बड़ा उलटफेर, अलास्का में मैरी पेल्टोला ने रिपब्लिकन को दी करारी शिकस्त
अमेरिका में डेमोक्रेट्स का बड़ा उलटफेर, अलास्का में मैरी पेल्टोला ने रिपब्लिकन को दी करारी शिकस्त

अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम

अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम

दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

कलियर। साबिर पाक के सालाना उर्स के दौरान देर रात कलियर के अजमेरी बाजार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दरगाह पहाड़ी गेट के पास आर्टिफिशियल ज्वैलरी और खिलौनों की दुकानों में लगी आग देखते ही देखते तेज हो गई। बाजार में धुआं और ऊंची लपटें उठने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। आग की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल भीड़ को नियंत्रित किया और लोगों को आग वाले क्षेत्र से दूर किया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दमकल विभाग की टीम सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग कई दुकानों को अपनी चपेट में ले चुकी थी और आसपास की दुकानों तक आग पहुंचने का खतरा बना हुआ था। दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

उर्स के चलते इन दिनों कलियर में जायरीनों की भारी भीड़ है। बाजार में आग लगने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों को घटनास्थल से हटाया, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

आग की चपेट में आने से दुकानों में रखा आर्टिफिशियल ज्वैलरी, खिलौने और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकानदारों ने आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन अभी नहीं किया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

लोगों की सूझबूझ से बची खानकाह में रखे कबूतरों की जान

आग के बीच स्थानीय लोगों ने इंसानियत और सूझबूझ की मिसाल भी पेश की। दुकानों के पीछे स्थित खानकाह में पिंजरे के अंदर कई कबूतर रखे हुए थे। आग फैलने का खतरा देखते ही लोगों ने तत्काल पिंजरे को बाहर निकाला और कबूतरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। समय रहते उठाए गए इस कदम से कबूतर आग की चपेट में आने से बच गए।

Back To Top