Breaking News
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव
गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव
पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज
बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

देहरादून। केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए राज्य सरकार लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत प्रभारी सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने  रुद्रप्रयाग जिले में संचालित केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की वर्चुअल समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से यात्रा मार्ग, प्रमुख पड़ावों, श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं और मौजूदा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान यात्रा के दौरान सामने आ रही चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं सामान्य

जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल केदारनाथ यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। जिले में पेयजल और बिजली आपूर्ति को लेकर भी कोई बड़ी समस्या नहीं है। संबंधित विभाग लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक सभी व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त रखी जाएं। यात्रियों से जुड़ी किसी भी छोटी समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसका जल्द समाधान किया जाए।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने पर जोर

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी महसूस हो रही है। इसके लिए अतिरिक्त विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती का अनुरोध किया गया है।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेशों से भी श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह तैयार रहनी चाहिए। यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए।

घोड़ा-खच्चरों के स्वास्थ्य पर भी नजर

समीक्षा में यात्रा मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों की व्यवस्थाओं और पशु कल्याण से जुड़े प्रबंधों पर भी चर्चा हुई। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घोड़ा-खच्चरों और अन्य पशुओं के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित हो।

उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच, जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सुविधा और उनके संचालन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।

सभी विभागों को समन्वय से काम करने के निर्देश

प्रभारी सचिव ने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, यातायात और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा राज्य के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने जिलाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और यात्रा के दौरान सामने आने वाली किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर आवश्यकता के अनुसार सुधार करने को कहा।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुसार केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता है। यात्रियों को किसी भी स्तर पर परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग सक्रियता से काम करें। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के साथ ही यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Back To Top