Breaking News
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी क्षेत्र में सुधार कार्य शुरू

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी क्षेत्र में सुधार कार्य शुरू

बंद निकासी गेट खुला, आईएसबीटी में मरम्मत और पार्किंग व्यवस्था तेज

देहरादून। आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल) क्षेत्र की अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने सुधार कार्यों की शुरुआत कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा हाल ही में किए गए निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों के बाद संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिनके अनुपालन में अब व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईएसबीटी का निकासी गेट बंद होने, अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण को गंभीरता से लिया था। इसके बाद निकासी गेट को खोलने के साथ ही उसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही फ्लाईओवर के नीचे व्यवस्थित पार्किंग विकसित करने का काम भी प्रगति पर है।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से सड़क किनारे उपलब्ध खाली भूमि पर पार्किंग के लिए टाइल बिछाने का कार्य प्रारंभ किया गया है, ताकि अनियंत्रित पार्किंग पर रोक लगाई जा सके। इसके अलावा क्षेत्र में क्रॉसओवर निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है, जिससे ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही फ्लाईओवर के नीचे कलर-कोड आधारित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने और आईएसबीटी के निकासी गेट को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों और आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों और यातायात को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिला प्रशासन की ओर से आईएसबीटी क्षेत्र को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Back To Top