Breaking News
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जो उत्सुकता थी, वह ट्रेलर में दिखाए गए दमदार दृश्यों और कहानी की झलक से और भी बढ़ गई है। टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि कहानी में नए ट्विस्ट और इमोशनल एंगल भी देखने को मिल रहे हैं।

ट्रेलर में क्या दिखा खास

ट्रेलर की शुरुआत पीटर पार्कर द्वारा मिशेल (एमजे) के पुराने वीडियो देखने से होती है। इन पलों को देखकर पीटर भावुक और बेचैन नजर आता है। आगे के दृश्यों में यह साफ होता है कि किसी रहस्यमयी वजह से लोग पीटर को भूल चुके हैं, यहां तक कि उसकी गर्लफ्रेंड और करीबी दोस्त भी उसे पहचान नहीं पा रहे हैं। यह स्थिति कहानी को एक अलग मोड़ देती है और पीटर के संघर्ष को और गहरा बनाती है। ट्रेलर के अंत में ब्रूस बैनर की एंट्री भी दिखाई गई है, जो फिल्म में एक अहम भूमिका का संकेत देती है।

क्या पीटर खो देता है अपनी ताकत?

ट्रेलर में एक अहम सीन में पीटर पार्कर अपनी शक्तियों से जूझता हुआ नजर आता है। उसके स्पाइडर-जाल काम नहीं करते, जिससे वह ऊंची इमारत से गिर जाता है। यह इशारा करता है कि इस बार उसे केवल दुश्मनों से ही नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों से भी लड़ना होगा।

टॉम हॉलैंड ने जताई खुशी

टॉम हॉलैंड ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि यह एक नई शुरुआत है और वह इस फिल्म को दर्शकों के सामने लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 18 मार्च को रिलीज हुए इस ट्रेलर ने पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी है। फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया और मार्क रफ्लो मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है।

(साभार)

Back To Top