Breaking News
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा

बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी

एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान

देहरादून: कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) ने मंगलवार को ऋषिकेश के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के तहत त्रिवेणी घाट आरती परिसर, नाव घाट, आस्था पथ, बस अड्डा परिसर, रेलवे स्टेशन, ट्रांजिट कैंप, बसों तथा आसपास की दुकानों की गहन तलाशी ली गई। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक संदिग्ध स्थान की बारीकी से जांच की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने आमजन, दुकानदारों और यात्रियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। लोगों से अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या निकटतम पुलिस चौकी को दें।

दून पुलिस का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सघन चेकिंग और निगरानी अभियान जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Back To Top