Breaking News
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पिथौरागढ़। आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशीष भटगांई गूंजी पहुंचे और आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आर्मी, एसएसबी, आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैराथन के दौरान धावकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए पूरे मैराथन मार्ग पर पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों और एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही चिकित्सा सहायता के लिए स्थान चिह्नित कर ड्यूटी सूची तैयार करने को कहा।

उन्होंने मार्ग में स्नैक्स एवं हाइड्रेशन प्वाइंट स्थापित करने और उनकी स्पष्ट मार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि धावकों को दौड़ के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर्स की तैनाती करने को कहा।

मैराथन मार्ग को सुरक्षित रखने के निर्देश

मार्ग की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारियों को सड़क को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग में मौजूद मलबे, पत्थरों और अन्य अवरोधों को समय रहते हटाया जाए, ताकि धावकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

वहीं, इवेंट मैनेजर को धावकों के लिए टेंट, बैठने और ठहरने की समुचित व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए। शौचालय, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यवस्थाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने उपजिलाधिकारी को सभी गतिविधियों की नियमित निगरानी करने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।

छियालेख में बनेगी हेल्प डेस्क, जारी होंगे आपातकालीन नंबर

धावकों एवं अन्य प्रतिभागियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने छियालेख में हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। हेल्प डेस्क के माध्यम से आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और आदि कैलाश को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन है। देश के दूर-दराज के क्षेत्रों से धावक इसमें प्रतिभाग करने पहुंचेंगे। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक प्रतिभागी को बेहतर सुविधाएं मिलें और वह यहां से सुखद अनुभव लेकर लौटे।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी, उप निदेशक पर्यटन अतुल भंडारी सहित आर्मी, एसएसबी, आईटीबीपी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Back To Top