Breaking News
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश
‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज
‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

फ्रंटलाइन वर्कर्स और आशा कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

फ्रंटलाइन वर्कर्स और आशा कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने कहा– इस साल जिले में डेंगू के सबसे कम मामले,आशाओं की मेहनत का नतीजा

देहरादून। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने और जलजनित रोगों पर नियंत्रण के लिए अहम भूमिका निभा रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं, एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे अब केवल स्वास्थ्य कार्यकर्ता नहीं बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ बन चुकी हैं। उन्होंने आशाओं द्वारा डेंगू नियंत्रण में निभाई गई भूमिका को “प्रभावशाली और प्रेरणादायक” बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आशाओं को मिलने वाली ₹1555 की प्रोत्साहन राशि उनके समर्पण और योगदान की मान्यता है, न कि किसी प्रकार की सहायता।

डेंगू नियंत्रण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
जिलाधिकारी ने बताया कि अब आशाएं डेंगू फील्ड वॉलंटियर्स के कार्यों का सत्यापन भी कर रही हैं। फील्ड स्टाफ को जलजनित रोगों जैसे मलेरिया, चिकनगुनिया, हैजा आदि पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सक्रिय रखा गया है। देहरादून और ऋषिकेश नगर क्षेत्रों में आशाओं को वार्ड आवंटित कर डोर-टू-डोर सर्वे व रैपिड रिस्पांस टीम के माध्यम से काम कराया जा रहा है।

आशाओं को बढ़ा हुआ प्रोत्साहन
सर्वे कार्यों के लिए आशाओं को अब कुल ₹4500 तक की धनराशि दी जा रही है—जिसमें ₹1000 एनएचएम से, ₹1500 नगर निगम से और ₹1500 जिला प्रशासन की पहल पर दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं और आशा फेसिलिटेटर्स को ₹1555 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। यह प्रावधान राज्य में पहली बार लागू किया गया है।

निर्देश व उपस्थिति
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि डेंगू का कोई भी मामला सामने आने पर पूरी मशीनरी त्वरित रूप से सक्रिय हो। ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत आशाओं को एरियर सहित ₹1500 की धनराशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढोंडियाल, एसीएमओ डॉ. निधि, सीओ अनुज कुमार, और कई अन्य विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top