Breaking News
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ

‘धुरंधर’ की धमाकेदार शुरुआत, अक्षय खन्ना छाए, सोशल मीडिया पर तारीफों की बारिश

‘धुरंधर’ की धमाकेदार शुरुआत, अक्षय खन्ना छाए, सोशल मीडिया पर तारीफों की बारिश

Dhurandhar Blockbuster Start in Cinema: बहुत इंतजार के बाद रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले ही दिन दर्शकों के बीच जबरदस्त प्रभाव छोड़ा है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म अपनी रिलीज के साथ ही चर्चा का केंद्र बन गई है। टीज़र और ट्रेलर के समय जहां रणवीर सिंह और आर. माधवन के लुक ने सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं फिल्म रिलीज होने के बाद पूरा स्पॉटलाइट अक्षय खन्ना पर टिक गया है।

फिल्म में अक्षय खन्ना ने लयारी के कुख्यात गैंगस्टर रहमान डकैत से प्रेरित किरदार को पर्दे पर बेहद सशक्त तरीके से जिया है। उनकी अदाकारी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और दर्शक उनके अभिनय को साल की बेस्ट परफॉर्मेंस बताने लगे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म देखते वक्त वे भूल जाते हैं कि पर्दे पर अक्षय खन्ना हैं—किरदार इतना प्रभावी लग रहा है।

इससे पहले अक्षय फरवरी में आई फिल्म ‘छावा’ में औरंगज़ेब की भूमिका के लिए सराहे गए थे, लेकिन ‘धुरंधर’ में उन्हें मिला स्क्रीन स्पेस और दमदार प्रेज़ेंस दर्शकों को और भी प्रभावित कर रहा है। कई लोग लिख रहे हैं कि अक्षय खन्ना ने फिल्म में बाकी कलाकारों पर भारी प्रदर्शन किया है। कुछ यूजर्स तो यहां तक कह रहे हैं कि अगर उनके पिता विनोद खन्ना आज होते, तो यह परफॉर्मेंस देखकर गर्व महसूस करते।

दर्शकों की प्रतिक्रियाओं में एक दिलचस्प ट्रेंड यह भी देखने को मिल रहा है—लोग अक्षय के ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ दोनों लुक की तुलना करते हुए लिख रहे हैं, “शुरुआत ही अंत है, अंत ही शुरुआत है।”

रियल लाइफ गैंगस्टर रहमान डकैत, जिसका असली नाम अब्दुल रहमान बलूच था, कराची के लयारी इलाके में काफी प्रभावशाली माना जाता था। फिल्म में उसकी कहानी को नाटकीय रूप देकर बड़े पर्दे पर पेश किया गया है। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर 27 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई करते हुए साल की बेहतरीन शुरुआत दर्ज की है।

Back To Top