Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

डीसी की ‘सुपरगर्ल’ का दमदार टीजर रिलीज, मिली एल्कॉक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच

डीसी की ‘सुपरगर्ल’ का दमदार टीजर रिलीज, मिली एल्कॉक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच

डीसी स्टूडियोज ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सुपरगर्ल’ का टीज़र-ट्रेलर जारी करते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। दमदार एक्शन, हाई-क्वालिटी वीएफएक्स और नई सुपरहीरोइन की झलक ने दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार और तेज कर दिया है।

फिल्म में सुपरगर्ल की भूमिका एक्ट्रेस मिली एल्कॉक निभा रही हैं, जिनकी पहली झलक ने लोगों का ध्यान खींचा है। टीज़र में एक साधारण-सी टीनएज लड़की की कहानी दिखाई गई है, जिसकी जिंदगी अव्यवस्थित होते हुए भी अचानक मोड़ लेती है, जब उसे अपनी छिपी हुई सुपरपावर का इस्तेमाल करना पड़ता है। खलनायकों से मुकाबला करने और दुनिया को बचाने की इस जंग में उसे एक रहस्यमयी लड़की का साथ मिलता दिखता है।

फिल्म का निर्देशन क्रेग गिलेस्पी ने किया है, जो अपने मजबूत नैरेटिव और तीव्र गति वाले निर्देशन के लिए जाने जाते हैं।

रिलीज डेट और फिल्म की खासियत

टीज़र के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। ‘सुपरगर्ल’ जून 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

टीज़र से साफ है कि फिल्म में ‘सुपरमैन’ स्तर का एक्शन और विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे। विलेन का लुक भी बेहद डरावना और प्रभावशाली दिखाया गया है। वहीं, बैकग्राउंड स्कोर तेज-तर्रार एक्शन सीन्स के साथ पूरी तरह तालमेल बनाता नजर आता है।

(साभार)

Back To Top