Breaking News
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं

छठ पूजा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को कई रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की भी व्यवस्था

“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या

कुमामोतो मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट- इंडोनेशियाई खिलाड़ी को हराकर लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह

सिर्फ मीठा खाना ही नहीं, आपकी ये आदतें भी बढ़ा रही हैं डायबिटीज का खतरा; जानें बचाव के तरीके

मुख्यमंत्री धामी ने किया 74वें गौचर मेले का शुभारंभ, दो पेयजल योजनाओं का भी किया लोकार्पण

ऋषिकेश घूमने आए स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, तीन बच्चे घायल
ऋषिकेश घूमने आए स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, तीन बच्चे घायल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर पूर्वांचल समाज के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। भगवान सूर्य की उपासना और छठी मइया की आराधना को समर्पित यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, अनुशासन, संयम तथा समर्पण का संदेश देता है। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को भी प्रगाढ़ बनाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा हमारी विविधतापूर्ण संस्कृति की सुंदरता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा समाज को एक सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य देव एवं छठी मइया से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करते हुए प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि लेकर आए।

Back To Top