Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए

शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री

दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा

जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

मुख्यमंत्री धामी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया उन्हें नमन

छत्रपति शिवाजी महाराज ने पराधीनता के दौर में स्वाभिमान और स्वराज का शंखनाद कर राष्ट्र चेतना को नई दिशा दी- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक और महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटिशः नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनके अद्वितीय शौर्य, साहस और सुशासन को याद करते हुए उन्हें राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने पराधीनता के दौर में स्वाभिमान और स्वराज का शंखनाद कर राष्ट्र चेतना को नई दिशा दी।। उनकी दूरदर्शी रणनीति, प्रजा के प्रति संवेदनशीलता और धर्म-संस्कृति की रक्षा के प्रति समर्पण आज भी समाज को दिशा देने का काम करता है।

उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज के आदर्श और विचार हमें राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही एक सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।

Back To Top