Breaking News
राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री
राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री
सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, सही तरीके से पीना भी है जरूरी, जानें सही तरीका और जरूरी टिप्स
सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, सही तरीके से पीना भी है जरूरी, जानें सही तरीका और जरूरी टिप्स
चुनाव आयोग को नियुक्ति के पूरे अधिकार, टीएमसी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
चुनाव आयोग को नियुक्ति के पूरे अधिकार, टीएमसी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़ रुपये
‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़ रुपये
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी
आज आपके फोन में आएगा अलर्ट, घबराएं नहीं
आज आपके फोन में आएगा अलर्ट, घबराएं नहीं
बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास- महाराज
बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास- महाराज
हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

Category: Entertainment

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वर्ल्डवाइड 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पारऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया है। इसकी अनोखी कहानी, लोककथाओं से जुड़ी जड़ें और भारतीय संस्कृति की झलक ने इसे सभी भाषाओं में दर्शकों के लिए खास बना दिया। पहले ही हफ्ते में फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली और अब तक वर्ल्डवाइड कुल कमाई 451 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। शानदार ओपनिंग और लगातार बढ़ती कमाई फिल्म के पहले दिन ने ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कन्नड़ वर्ज़न ने 19.6 करोड़, हिंदी ने 18.5 करोड़, तेलुगु ने 13 करोड़, तमिल ने 5.5 करोड़ और मलयालम वर्ज़न ने 5.25 करोड़ का योगदान दिया। शुक्रवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद कमाई 45.4 करोड़ रही। शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और क्रमशः 55 करोड़ और 63 करोड़ रुपये कमाए गए। पहले सप्ताह का सक्सेस रिकॉर्ड पहले हफ्ते के दौरान फिल्म ने दर्शकों को लगातार जोड़े रखा। सोमवार को 31.5 करोड़, मंगलवार को 34.25 करोड़, बुधवार 25.25 करोड़ और गुरुवार 21.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। नौवें दिन तक फिल्म ने अतिरिक्त 14.15 करोड़ रुपये जोड़कर भारत में कुल कलेक्शन 351.55 करोड़ रुपये तक पहुंचा लिया। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड और तुलना ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘ओजी’ (308 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए अब तक 451 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। अब फिल्म की निगाह रजनीकांत की ‘कुली’ (675 करोड़) पर है। कहानी और प्रदर्शन का जादू फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह इसकी कहानी में निहित लोककथा और आस्था है। दर्शक अपनी जड़ों से जुड़े अनुभव के साथ फिल्म का रोमांच महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही जबरदस्त एक्शन और रोमांचक सीन्स ने इसे और भी आकर्षक बनाया है। ऋषभ शेट्टी का निर्देशन और अभिनय फिल्म को विशेष बनाता है और दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखता है। अन्य फिल्मों की हालत फीकी वहीं, बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का प्रदर्शन ‘कांतारा’ के सामने फीका साबित हुआ। आठवें दिन फिल्म ने सिर्फ 1.66 करोड़ रुपये की कमाई की, और इसका कुल कलेक्शन 40.41 करोड़ रुपये तक ही सीमित रहा। (साभार)

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया है। इसकी अनोखी कहानी, लोककथाओं से जुड़ी जड़ें और भारतीय संस्कृति की झलक ने इसे सभी भाषाओं में दर्शकों के लिए खास बना दिया। पहले ही हफ्ते में फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली और […]

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया 40 करोड़ का आंकड़ा पार

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ बीते गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। रिलीज़ के पहले ही दिन इसे ऋषभ शेट्टी की हिट फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी बड़ी फिल्मों से मुकाबला करना पड़ा। हालांकि, इस चुनौती के बावजूद ‘सनी संस्कारी…’ दर्शकों के बीच टिकती हुई नजर आई, लेकिन कलेक्शन की गति थोड़ी धीमी रही। […]

‘दे कॉल हिम ओजी’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

पवन कल्याण अभिनीत फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने रिलीज़ होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 63.75 करोड़ रुपये की कमाई कर धमाका किया। दो हफ्तों में, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 186.66 करोड़ रुपये की कमाई कर लगभग 200 करोड़ के क्लब […]

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिर दिखेगी इश्क की दीवानगी

‘सनम तेरी कसम’ में अपनी रोमांटिक अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता हर्षवर्धन राणे एक बार फिर पर्दे पर इश्क में पागलपन भरी प्रेम कहानी लेकर लौट रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। ट्रेलर देखने के […]

रश्मिका और आयुष्मान की ‘थामा’ का नया गाना ‘दिलबर की आंखों का’ हुआ रिलीज

रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थामा’ का नया गाना ‘दिलबर की आंखों का’ रिलीज हो गया है। इससे पहले फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘तुम मेरे न हुए’ रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। नोरा फतेही की धमाकेदार एंट्री इस नए गाने के साथ यह भी पता […]

शारवरी वाघ और अहान पांडे करेंगे अली अब्बास जफर की नई एक्शन-रोमांस फिल्म की शुरुआत

बॉलीवुड फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेत्री शारवरी वाघ और अभिनेता अहान पांडे ने निर्देशक अली अब्बास जफर की आगामी अनाम एक्शन-रोमांस फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में अहान और शारवरी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर रोमांस और एक्शन का धमाल दिखाने वाली है। दोनों स्टार्स की पिछली हिट फिल्में अहान […]

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 3 दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का इंतजार दर्शकों के बीच लंबे समय से था, और रिलीज के साथ ही यह इंतजार जश्न में बदल गया। गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। रिलीज के पहले दिन से ही टिकट खिड़कियों पर जबरदस्त भीड़ देखने […]

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन रहा फीका, कलेक्शन में आई भारी गिरावट

सिनेमा प्रेमियों के लिए गुरुवार का दिन खास रहा, जब बॉक्स ऑफिस पर एक साथ दो बड़ी फिल्मों की एंट्री हुई। एक तरफ थी ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित ‘कांतारा चैप्टर 1’, जिसकी जबरदस्त चर्चा हर जगह हो रही है। वहीं, दूसरी ओर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने भी […]

ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, पहले दिन ही कमाए इतने करोड़ रुपये

साल 2022 में आई ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। अब इसके प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दशहरा के दिन यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले ही दिन फिल्म की रिलीज़ के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पहले दिन ही डबल […]

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराही गई ‘होमबाउंड’, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी

नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खूब सराही गई इस फिल्म को भारत में दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पा रही है। सिनेमाघरों में इसका प्रदर्शन बेहद कमजोर साबित हो रहा है। पहले पांच दिन की कमाई रिलीज के पहले दिन फिल्म […]

Back To Top