Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

विधानसभा में कल से शुरू होगा बजट सत्र, 30 विधायकों की ओर से भेजे गए 521 सवाल 

विधानसभा में कल से शुरू होगा बजट सत्र, 30 विधायकों की ओर से भेजे गए 521 सवाल 

अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बजट सत्र की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक 

देहरादून। विधानसभा ने 18 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। सत्र के लिए 30 विधायकों की ओर से अब तक 521 सवाल भेजे गए। जो सदन को गरमाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बजट सत्र की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सत्र को बेहतर ढंग से संचालन करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में विस अध्यक्ष ने जिला प्रशासन व पुलिस को सख्त निर्देश दिए सत्र के दौरान बोर्ड परीक्षा देने वाले स्कूली बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए स्कूलों को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जाए। उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था किसी भी तरह की चूक न हो।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, पहली बार ई-नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) के तहत भी सदन संचालित हो रहा है। इसे लेकर उन्होंने आईटीडीए को कुछ विशेष निर्देश दिए। विधायकों को तकनीकी सहायता के लिए दो इंजीनियरों को सत्र अवधि में विधानसभा भवन में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा इंटरनेट सेवा में सुधार करने के साथ ही नेटवर्क की स्पीड बढ़ाने को कहा। बैठक में पूरे विधानसभा परिसर में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सत्र के दौरान प्रवेश पत्र के बिना विधानसभा परिसर में वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा विधायकों की सिफारिश पर एक और मंत्रियों की सिफारिश पर दो आगंतुकों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। विस अध्यक्ष ने कहा सदन की कार्यवाही के दौरान अनुशासन बनाने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यदि मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी हो तो सदन से बाहर आकर इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिए।
बजट सत्र के लिए पक्ष व विपक्ष के 30 विधायकों से विधानसभा सचिवालय को 521 सवाल मिले हैं। यह सवाल सदन को गरमाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top