Breaking News
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा
iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा
‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म
‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म
ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी
ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी
रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही
रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही
हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि
हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि
सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी- धस्माना

भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी- धस्माना

भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी

कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश में किसी गरीब की झोपड़ी नहीं टूटने देंगे- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर देहरादून के घंटाघर में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ द्वारा श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया, जहां उन्हें सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिला श्रमिकों को सूट भेंट किए, जबकि पुरुष श्रमिकों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों, श्रमिकों और वंचित वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी है और सत्ता में रहते हुए उनके लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं।

उन्होंने वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियां गरीब और मजदूर वर्ग के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, रोजगार की कमी और आवास से जुड़े मुद्दों ने श्रमिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

धस्माना ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित मजदूर वर्ग ही हुआ, जिन्हें हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर लौटना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में बढ़ती महंगाई और गैस की कीमतों ने मजदूरों के लिए रोजमर्रा का जीवन और कठिन बना दिया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कौशल ने कहा कि पार्टी प्रदेश के मेहनतकश लोगों को एकजुट कर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों से मजदूर वर्ग आर्थिक दबाव में है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

इस मौके पर पूनम कंडारी, विनोद कुमार, राम गोपाल वर्मा, फरजान अंसारी समेत कई कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से श्रमिकों के अधिकारों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

Back To Top