Breaking News
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव

चमोली। उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बदरीनाथ धाम में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। धाम और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। चोटियों पर जमी बर्फ के कारण यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और निखर गया है। वहीं, तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के बाद धाम में ठिठुरन काफी बढ़ गई है।

मौसम में आए इस बदलाव का असर आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। खासकर अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। लगातार गिरते तापमान के कारण लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

दूसरी ओर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दीपावली से पहले प्रदेशवासियों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। आसमान साफ रहने और धूप खिलने से पहाड़ी तथा मैदानी क्षेत्रों के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, सोमवार यानी 2 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे ऊंचे पर्वतीय इलाकों में ठंड का असर और बढ़ने के आसार हैं।

वहीं, रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग ने 3 से 7 नवंबर तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान बारिश की संभावना कम रहने से धूप निकलने और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Back To Top